11 July Rashifal: इन 2 राशियों की किस्मत देगी साथ, वहीं 4 को मिलेगी कामकाज में तरक्की

11 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

11 जुलाई 2021 राशिफल | 11 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। पारिवारिक मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कार्यालय में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। कामकाज में आपको मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के आज रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फल मिलेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। माताजी की सेहत में गिरावट हो सकती है इसलिए आप उनकी सेहत का ध्यान रखें। बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज भाग्यशाली साबित होंगे। किस्मत के सहारे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल व्यतीत होगा। आप अपनी चतुराई के बल पर अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को संपत्ति के मामले में सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की सोच रहे थे वही काम संपन्न हो सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके अच्छे व्यवहार के आसपास के व्यक्ति काफी खुश रहेंगे। कामकाज की योजनाएं फलीभूत होंगी। नए संबंध बनेंगे। दोस्तों में इजाफा हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलता वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को बड़े अधिकारियों की मदद से अपने जरूरी कामों में लाभ मिल सकता है। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्ते में मधुरता आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। भाग्यवश सुखद समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार में लगातार उन्नति मिलेगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। पिताजी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा व्यतीत करेंगे। रिश्ते में मधुरता आएगी। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ख़ास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, उसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति हासिल करेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों का मुनाफा बढ़ सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।