11 June Rashifal: आज इन 5 राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे, वेतन बढ़ने की मिलेगी खुशखबरी

11 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

11 जून 2021 राशिफल | 11 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। आपके रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। कैरियर के क्षेत्र में निराशा हाथ लगने की आशंका नजर आ रही है। छोटे-मोटे व्यापारी काफी परेशान रहेंगे। ग्राहकों में कमी आ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में लाख कोशिश करने के बावजूद भी निराशा हाथ लग सकती है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। भावुकता में आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आज आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आप अपनी जरूरी योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करें। दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अचानक अच्छी उन्नति मिलने के योग हैं। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के द्वारा बनाई गई योजनाएं लाभप्रद साबित होंगी। आज कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की मदद से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला व्यतीत होगा। आप स्वभाव में विनम्रता का भाव बिल्कुल भी छूटने मत दीजिए। कुछ करीबियों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कारोबारियों को यही सलाह दी जाती है कि हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। छोटे व्यापारियों के साथ अधिक उधार का काम नुकसानदेह साबित हो सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं। खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को भारी मात्रा में मुनाफा मिलने की संभावना है। आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में थोड़ा सोच-विचार करना होगा। बिना सोचे समझे कहीं भी पूंजी ना लगाएं अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन उलझन से भरा रहेगा। मानसिक परेशानी अधिक रहेगी, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। कामकाज की योजनाओं पर फोकस करें। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाहा रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा। आपके सामने चुनौतियां बढ़ सकती हैं इसलिए धैर्य और गंभीरता से काम लीजिए। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। कारोबार को संबंधों में तालमेल बढ़ाने का प्रयास करते रहना होगा। वहीं दूसरी तरफ कामकाज में आप काफी व्यस्त भी हो सकते हैं। मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाए रखें। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपके सामने कुछ नई जिम्मेदारीयां सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। दोस्तों के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। वेतन में वृद्धि होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। साझेदारी में अगर काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज लाभ की स्थितियां बन रही हैं। अगर आपने पुराना निवेश किया है तो उसका भारी मुनाफा मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी नए व्यापार को करने की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। कारोबार सामान्य चलेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। कर्मचारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।