11 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 2 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, नौकरी की तलाश होगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपको अपने जीवनसाथी द्वारा कोई खास वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। आप अधिक तले भुने भोजन से परहेज करें अन्यथा आपको पेट में कोई गड़बड़ी आदि जैसी समस्या होने की संभावना है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को भी कुछ समय और परेशान होना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की उम्मीद बनी हुई है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाए क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी चतुराई से बड़ी से बड़ी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। यदि आप कहीं नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो बहुत सोच विचार करना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे व्यक्ति आज अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपने व्यवसाय में अचानक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा। शासन-सत्ता का पूरा लाभ उठाएंगे। घर परिवार में आपको संतान की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान निकालना होगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान दीजिए। कामकाज की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और बिजनेस में भी तेजी आएगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता जी के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शारदार रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। घर परिवार में आप सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे और किसी नई गाड़ी को लेकर आ सकते हैं। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल भी मत कीजिए, नहीं तो आपको बाद में समस्या होगी। सामाजिक मामलों को बल मिलेगा और आप कुछ उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। छात्रों को विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने जाने का मौका मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपके महत्वपूर्ण लक्ष्य सफल होंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को तरक्की मिलती हुई नजर आ रही है। आप सभी मामलों में सक्रिय रहेंगे, जिससे आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दीबाजी से फैसला लेना ठीक नहीं है। आप अपने बिजनेस में सामान्य लाभ कमा कर अपनी जरूरतों की पूर्ति कर पाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे और आप समझदारी में किसी व्यवसाय को चलाने की सोच सकते हैं, लेकिन उसमें आपको पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। मानसिक चिंता थोड़ी अधिक रहेगी, जिसकी वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। निजी जीवन में आप तालमेल बनाने में सफल रहेंगे और आप अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कामकाज में आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी बहुत ही सावधानी से करनी होगी। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्या को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को कर सकते हैं। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको आज शरीर और हाथ पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अगर आपके जूनियर से कोई गलती हो, तो आपको बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें माफ करना सही रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अनुभवी व्यक्तियों संपर्क स्थापित होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। किसी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे।