12 अगस्त 2022 राशिफल: आज 2 राशि वालों के चमकेंगे किस्मत के सितारे, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको सुख-सुविधा हासिल होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने के लिए अपने जीवनसाथी को ले जा सकते हैं। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी चतुराई के बल पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज शिक्षा से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से कोई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। उत्तम संपत्ति प्राप्ति के योग बने हुए हैं। आपकी कोई संपत्ति संबंधित डील फाइनल होगी। परिवार का कोई सदस्य आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा क्योंकि उन्हें कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बना सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सहकर्मियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय के बाद बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ अधूरे कामों को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिलेगी। घर परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने की कोशिश कीजिए। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। व्यापार सामान्य रहेगा। अगर आप किसी जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लेना बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं, उनके लिए कोई आभूषण आदि लेकर आ सकते हैं। बहुत जल्द आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने वाली है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर आप धन निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाकर अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आपके कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरे काम में भी हाथ आजमाने का सोच विचार कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप अपनी दैनिक जरूरतों की खरीदारी के लिए कुछ वस्तुएं खरीद सकते हैं, जिसमें थोड़ा धन खर्च होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धन कमाने का कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिसको आप अपने हाथ से मत जाने दीजिए। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए मामले में फायदा होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आप किसी नए कार्य अथवा व्यवसाय की रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको किसी कानूनी कार्य के लिए भागदौड़ करनी होगी, जिसकी वजह से आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपका कोई लेन-देन का मामला सुलझ सकता है। घर में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। जो व्यक्ति ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनके लिए कोई बड़ा ऑर्डर आ सकता है। आपको अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए कुछ और नए स्रोत भी प्राप्त होंगे, जिन पर अमल करके आप उनका पूरा लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों का आप अपने व्यवहार से दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लेंगे।