12 दिसंबर 2022 राशिफल: आज 3 राशि वालों को मिल सकता है धन और बड़ा पद, अधूरी मनोकामना होगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपके सांसारिक सुख भोगे के साधनों में वृद्धि होगी। घर के उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के बड़े लोग आपको किसी काम के लिए सलाह दें, तो आपको उसे मानना होगा, कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आप प्रसन्न रहेंगे और आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। अगर आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को कर रहे हैं, तो उसमें आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए। आपको अपने पुराने लेन-देन के प्रति सावधान रहना होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है, जो आपकी खुशी की वजह बनेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार के किसी बड़े सदस्य की मदद से आपकी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के व्यक्ति किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आप बेकार की बातों पर अपना समय व्यर्थ मत कीजिए। आपको अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा कर लेंगे। शासन और सत्ता का सहयोग मिलने से आप पूरे जोश में रहेंगे और रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्ति किसी बेहतर अवसर को पाकर प्रसन्न होंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपने कामों को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बनेगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है लेकिन फिर भी वह कम लाभ में भी अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे और किसी जरूरी काम के संपन्न होने से आपका मन बेहद खुश रहेगा। राजनीति कार्यों में कार्यरत व्यक्ति आज किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं और उन्हें कोई बड़े पद की प्राप्ति भी होने की संभावना बनी हुई है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से आप किसी भी काम को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और आप किसी सरकारी योजना में भी धन लगा सकते हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशियां बढ़ेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई बहनों के करियर को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति अपने कुछ कामों को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसके लिए उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की जरूरत होगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को किसी महिला अधिकारी के सहयोग से प्रमोशन मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने सभी काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप धार्मिक कार्यों से जुड़कर काम करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर से जुड़ी हुई समस्या दूर हो सकती है। मानसिक रूप से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आप काफी रुचि दिखाएंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन व वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आज उन्हें सफलता जरुर प्राप्त होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ प्राप्त होगा। जो व्यक्ति राजनीति में कार्यरत हैं, वह आज अपने साथियों से किसी बात पर ना उलझें। आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन वह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको यदि संतान को कुछ जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, तो वह भी समय रहते पूरा करेंगे। रचनात्मक कार्यों के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों को बेहद खुश रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में यदि कुछ अनबन चल रही हो, तो उनसे आज मुक्ति मिलेगी और आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पहले किए गए निवेश का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से समय कुछ नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। अगर आपको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें, नहीं तो वह भविष्य में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि जहां पर जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। आप संतान के दायित्व की पूर्ति करके प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।