12 February Rashifal: सिंह और कन्या राशि वालों को काम में मिलेगी तरक्की, सभी राशियों काफी पढ़ें राशिफल

12 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

12 फरवरी 2021 राशिफल | 12 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को निवेश संबंधित कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम प्रगति पर आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से आत्मबल मजबूत बनेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज धन के मामले में सजग रहने की आवश्यकता है। धर्म से जुड़े हुए मामलों में आप जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पुराने दोस्तों से फोन पर बातचीत होगी। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। अचानक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। व्यापार में लाभ कम हो सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप अनजान लोगों के ऊपर आंखें बंद कर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। कोई महत्वपूर्ण काम बनता बनता अधूरा रह सकता है, जिसके कारण परेशानी अधिक बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। आपको सकारात्मक बने रहने की आवश्यकता है। अचानक किसी काम में पिता की सहायता मिलेगी, जिससे आपको फायदा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। आपका मन शांत रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में भाग ले सकते हैं। शत्रु पक्ष हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने जरूरी कामों को योजनाओं के तहत पूरा करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतरीन लाभ देखने को मिलेगा। काम में तरक्की मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातको का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। अधिक लाभ के चक्कर में आप कहीं भी पूंजी निवेश मत कीजिए। अपनी प्रतिभा का प्रयोग कर सही दिशा में करें। लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं, इसलिए आप इनका पूरा फायदा उठाया। आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। मेहनत से कोई काम पूरा कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक धन से जुड़े हुए मामलों में कोई भी बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी मत कीजिए। भूमि-भवन से संबंधित कामों में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। पुराने बनाए गए संपर्कों से लाभ उठाने में सफल रहेंगे। नौकरी का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। कुछ जरूरी रुके हुए कार्य सहकर्मियों की मदद से पूरे हो सकते हैं। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत रहेगा इसलिए परिवार के सभी लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। व्यापार में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज मन बेहद प्रसन्न रहने वाला है। आपके द्वारा की गई कोशिशों का उचित परिणाम हासिल होगा। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। धन से धन बनाने में सफल रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज बेहतरीन फल की प्राप्ति होगी। मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित करेंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप किसी नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को धनलाभ के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है। आप अपनी योजनाओं पर गंभीरता से सोच-विचार करेंगे। अचानक आमदनी के स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप गलत ढंग से धन प्राप्त करने का प्रयास मत कीजिए अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कोशिश करें, आपको फायदा जरूर मिलेगा। अचानक करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलते हुए नजर आ रहे हैं। घर के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में कुछ चिंताजनक परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें क्योंकि इनकी तरफ से नुकसान झेलना पड़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से इधर-उधर भटक सकता है।