12 July Rashifal: इन 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, हर तरफ से मिलेंगे फायदे

12 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

12 जुलाई 2021 राशिफल | 12 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। आप अपनी सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से सामान्य रहेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। कोई भी जोखिम उठाने में जल्दीबाजी मत कीजिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिये अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। खास व्यक्तियों की मदद से करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को अच्छा रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में लाभदायक समझौते होने के योग हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन हर्षोल्लास भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन और सहयोग मिल सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज व्यापार में लाभ मिलने की उम्मीद है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के व्यक्ति काफी खुश रहेंगे। थोड़ी मेहनत में कार्य में अधिक सफलता मिल सकती है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। नौकरी-व्यापार में लगातार तरक्की मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज भाग्यशाली साबित होंगे। कम मेहनत में अधिक फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपनी चतुराई के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। घर परिवार की चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। भाई-बहनों के साथ बेहतर संबंध बने रहेंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम जीवन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आपको अपने फालतू के खर्चे पर थोड़ा लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। कामकाज की योजनाओं को गुप्त रखें अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के आज कार्यों में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। कोई बड़ा काम करने का मौका मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। ख़ास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। व्यापार में नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कार्यालय में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। इससे पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान रखें। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को निवेश करते समय समझदारी से काम लेना होगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।