12 June Rashifal: इन 3 राशियों के बुलंद रहेंगे सितारे, वहीं इनके खुलेंगे सफलता के मार्ग, पढ़ें राशिफल

12 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

12 जून 2021 राशिफल | 12 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने सोचे हुए कामों को पहले संपन्न कर सकते हैं। मेहनत का उचित फल मिलेगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को निवेश संबंधित मामलों से दूर रहना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। भौतिक सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। तरक्की के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा फल मिलेगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही नाराजगी खत्म हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के चाल की वजह से आपको धन प्राप्ति के योग हैं। किस्मत पूरा साथ देगी। आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। पुराने मित्रों की मदद से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता प्राप्त होगी। आप अपनी चतुराई से रुके हुए कार्य पूर्ण कर सकते हैं। माता की सेहत में थोड़ा गिरावट देखने को मिलेगा इसलिए आप उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। ज्यादातर क्षेत्रों से आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। धन प्राप्ति के योग हैं। धन का संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने मनचाहे काम में लगातार सफलता हासिल होगी। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह की बातें एक साथ उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। कुसंगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज हर मामले में काफी सतर्क रहना होगा। व्यापार में कोई भी नया समझौता करने से पहले सावधान रहें। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पैसों के लेनदेन में सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। आप अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बने रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होता रहेगा। मन में किसी बात को लेकर खुशी बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। मुनाफा बेहतर होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है।