12 May Rashifal: आज इन 4 राशियों की किस्मत लेगी करवट, बनेंगे बिगड़े काम, होगा भारी लाभ

12 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

12 मई 2021 राशिफल | 12 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। किस्मत के सहारे आपको कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपका दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। निवेश संबंधित मामलों में आप सोच-विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कोई भी कदम ना उठाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। डूबी हुई रकम वापस मिल सकती है। यात्रा सफल रहेगी। नए काम हाथ में ले सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। समय और किस्मत का पूरा लाभ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। भूमि व भवन की खरीदारी-बिक्री की योजना बन सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बुरी संगति से दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। पति-पत्नी एक-दूसरे से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की योजनाएं फलीभूत होंगी। कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप जल्दीबाजी करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अगर आप किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करेंगे तो बेहतर रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। व्यापार में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। बच्चों की जरूरतों की पूर्ति कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी चिंताजनक नजर आ रहा है। आपके मन में अज्ञात भय बना रहेगा। अनहोनी होने की आशंका नजर आ रही है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आप जल्दीबाजी में कहीं भी पैसा निवेश मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। मन में निराशा के बादल छाए रहेंगे। घर के लोगों के साथ आप हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में नए अधिकार मिल सकते हैं। आप काम के सिलसिले में किसी से भी उम्मीद ना रखें, आपको अपने कार्य खुद पूरे करने होंगे। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बाद सफलता हासिल होगी। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आप अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। पिता की सेहत में सुधार आएगा। कारोबार में आप कुछ नया बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का दबाव कम रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक चिंता में कमी आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपने किसी पुराने साथी से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रिश्तेदारों से कोई सुखद सूचना मिलने की संभावना है। कामकाज में आपका मन लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातक किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आपके मन में किसी लंबी यात्रा की इच्छा उत्पन्न हो सकती है। निवेश संबंधित कामों में जल्दीबाजी मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खानपान में सुधार कीजिए। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आमदनी सामान्य रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।