12 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा खास, धन कमाने के खुलेंगे रास्ते, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं और कारोबार कर रहे व्यक्तियों के ऊपर उनके कुछ शत्रु हावी रहेंगे। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, तभी आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि वह आपको मान-सम्मान दिलाएगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरे विश्वास के साथ काम करेंगे और परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी निभाएंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खास रहेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति आज अच्छा लाभ व नाम कमाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। आप व्यापार में आज लाभ के अवसरों को पहचान कर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल उत्सव जैसा बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार करने की जरूरत है। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आर्थिक मामले में कुछ समस्या लेकर आ सकता है। व्यापार की कुछ योजनाओं के रुकने की वजह से आप काफी चिंतित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। आज समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। जो व्यक्ति नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो वह शुरू कर सकते हैं, आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आपको किसी यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। संतान धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी, जिससे आपको बेहद खुशी होगी। लेकिन आप संतान के व्यवहार को लेकर परेशान हो सकते हैं, इसलिए आप उनसे बातचीत करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अगर आप साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, तो किसी भी समझौते पर बहुत ही सोच-विचार करने के बाद ही हस्ताक्षर कीजिए। आज महत्वपूर्ण फैसला बिना सोचे समझे लेना ठीक नहीं है, आगे चलकर परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कुछ खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। करियर में अगर समस्याएं चल रही थी, तो वह सुलझ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, जिसे आपको अच्छे कामों में लगाना होगा। आप इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है और किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, तभी आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि वह अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है। परिवारीक रिश्तो में आज मजबूती आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरा कर लेंगे। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अभी कुछ दिन और परेशान होना पड़ेगा। उसके बाद ही उन्हें कुछ राहत मिलती हुई नजर आ रही है। आपका कोई पिछला निवेश आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है।