12 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान गणेश की विशेष कृपा, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 12 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्य में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। अगर आपका कोई काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिसके कारण आप किसी भी काम को तुरंत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यदि आप अपने किसी मित्र से मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, तभी आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कार्य क्षेत्र या घर में आप लोगों का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब जरूर होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन कुछ समस्याएं लेकर आया है, जिनके समाधान के लिए उन्हें कुछ अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे लेकिन आपको अपने पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से उसका बल नहीं दिखाना है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। पारिवारिक बिजनेस में आज कुछ समस्याएं आपको घेर सकती हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बनाएंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आपका कोई लक्ष्य पूरा ना होने से आपका मन थोड़ा उदास रहेगा, लेकिन साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोग आज अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज धन संबंधित मामलों में आपको काफी सावधान रहना होगा। आप किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी पा सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। घरेलू जरूरतों पर आपको ध्यान देना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आ सकता है, जो बेहतर रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित सूचना सुनने को मिलती हुई नजर आ रही है लेकिन कार्य क्षेत्र में किसी वाद विवाद की स्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि वाला दिन रहेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी मेहमान का स्वागत करेंगे और परिवार के सभी सदस्य उनकी आवभगत में लगे रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों में प्रेम विश्वास और गहरा होगा, जिसे उनके रिश्ते में चल रही अनबन भी समाप्त होगी। आपको कोई संपत्ति प्राप्त होती हुई नजर आ रही है।