13 अगस्त 2022 राशिफल: इन 4 राशियों के अच्छे दिनों की होगी शुरुआत, नौकरी में प्रमोशन के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को धनलाभ मिलेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। राजनीति में कार्यरत व्यक्ति आज जनता का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। किसी सहकर्मी की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है, उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है और परिवार के सदस्यों द्वारा भी उसे तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। मेहनत से किसी भी रुके हुए कार्य को पूरा करके प्रसन्न रहेंगे। पिताजी की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। किसी पुरानी बीमारी के चलते आप परेशान रहेंगे। किसी करीबी मित्र से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। जो युवा नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कठिन मेहनत के बाद आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। कार्यालय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला बिना सोचे समझे मत लीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। दोस्तों के साथ आपका कुछ तनाव हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर रखना बेहतर रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, क्योंकि आपके द्वारा सौंपा गया कार्य समय पर पूरा कर देंगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। इस राशि की महिलाएं किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमा सकती हैं, वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। विदेश से जो व्यक्ति व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें किसी नए कारोबारी से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपके कुछ रिश्ते में यदि दरार चल रही थी, तो उसे आप काफी हद तक समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। इससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। संतान की तरफ से चिंता कम हो सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके जीवन की कई कठिनाइयां खत्म होती हुई नजर आ रही हैं। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। किसी परिजन से लंबे समय से चल रहा वाद-विवाद खत्म होगा। भाई-बहनों की पूरी मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर पाएंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। जो व्यक्ति ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं, वह किसी बड़ी संस्था से जुड़कर अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आज आपको कोई भी बड़ा फैसला जल्दीबाजी में लेने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। माताजी की सेहत में अचानक कोई गिरावट आने से आप चिंतित होंगे। इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपको फिजूल खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे शत्रु भी आपके सामने खड़े खड़े नहीं हो पाएंगे। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को किसी बड़े निवेश से बचने की जरूरत है, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से काफी हद तक छुटकारा मिलता नजर आ रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। दोस्तों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरे कर सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यापार में गतिविधियां कुछ कमजोर रहेंगी। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होगा लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी इसलिए सब कुछ संतुलित हो जाएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सुख-शांति से भरपूर रहेगा। कामकाज बेहतर ढंग से पूरे कर पाएंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष से भी आपको मान-सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। मानसिक चिंता कम होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।