13 December Rashifal: इन 7 राशियों का खुशियों से भरपूर रहेगा दिन, बाकी राशियों के लोग भी जानें अपना हाल

13 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

13 दिसंबर 2020 राशिफल | 13 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर साबित होगा। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में बनाई गई नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। ऑफिस में आप लगातार प्रगति हासिल करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। इस राशि वाले जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी करीबी मित्र से उपहार मिलने की संभावना है. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बढ़िया व्यतीत होगा। दोपहर के समय आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप अपने कामकाज में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है परंतु धन के मामले में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें और ना ही किसी से पैसा उधार लीजिए। गाड़ी चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। माता का प्यार और सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु काम को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी कंट्रोल रखें। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको फैसला लेना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों का किसी महत्वपूर्ण काम में सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फायदा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप बेकार का तनाव लेने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी आपकी पूरी सहायता करेंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कपड़ों के कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको महत्वपूर्ण बातें पता लग सकती है जो आपके बेहद काम आएंगी। धन प्राप्ति की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के जीवन में आज सुनहरे पल आ सकते हैं। जीवनसाथी से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की संभावना है। आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। मानसिक चिंताएं कम होंगी। काम से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके द्वारा किए गए नए कामों का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सीनियर आपका पूरा सहयोग देंगे। अचानक पुराने दोस्तों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। कामकाज अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। किसी काम के लिए आप जितनी ज्यादा कोशिश करेंगे, आपको उतनी ही परेशानी महसूस हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप काफी खुश होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन में आज बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आप बिजनेस में किसी नई तकनीकी का प्रयोग करेंगे, जिसमें आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सोचे हुए कामों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिल सकते हैं। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए कामों में आपको फायदा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में नयापन महसूस हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग कठिन विषयों पर फोकस करें। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिलने की संभावना है। बच्चो और माता-पिता के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।