13 दिसंबर 2022 राशिफल: हनुमान जी की कृपा से इन 6 राशियों के संकट होंगे दूर, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो आप बकाया वसूली भी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा साबित होगा। कार्यभार कम रहेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। जीवन में चल रहे कष्ट समाप्त हो जाएंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। आप दूसरे के मामले में हस्तक्षेप मत कीजिए, नहीं तो वह आपके ऊपर आ सकता है। आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं और आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ लग सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घरेलू खर्च में कमी आएगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो माता-पिता से पूछ कर जाना बेहतर रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज आपको जोखिम भरे कामों से बचकर रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी शानदार रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें। अचानक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आप सतर्क रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को अधिकारों में वृद्धि होने से उन्हें उनका गलत इस्तेमाल नहीं करना है। आपको परिजनों से आमोद प्रमोद होता रहेगा। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके नीति व नियमों को अच्छे से पढ़कर हस्ताक्षर करने होंगे, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्या दूर होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आजा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को कम लाभ के चक्कर में अपने बड़े लाभ के अवसरों को नहीं छोड़ना है। सामाजिक कार्यों में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने बिजनेस में कुछ जरूरी कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने कामों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने कुछ कामों को लेकर इधर-उधर भागदौड़ करनी होगी। आमदनी बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कुछ समस्या से भरा रहेगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में जल्दी बाजी ना दिखाएं अन्यथा चोट आदि लगने की संभावना बनी हुई है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसके बाद आपको थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। काम के साथ-साथ आपको आराम करने की भी जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी संपत्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का समय उत्तम रहेगा। रोजगार ढूंढने के प्रयास आपके सफल रहेंगे क्योंकि आपको आज आपके मित्र द्वारा कोई अच्छा काम मिल सकता है। यदि जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो वह खत्म हो जाएगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको एक से ज्यादा स्रोतों से आमदनी की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कहीं भी निवेश करने इसे पहले सोच विचार करना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी काफी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है लेकिन आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अधिक काम की वजह से आपको थकान और कमजोरी का अनुभव होगा। किसी कार्य को लेकर यदि आप परेशान थे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी।