13 February Rashifal: इन 6 राशियों को ग्रह-नक्षत्रों का मिल रहा शुभ संकेत, दिन बीतेगा खास, मिलेगा धन लाभ

13 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

13 फरवरी 2021 राशिफल | 13 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने कार्यों में लगातार सफलता हासिल करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ कर सकते हैं। व्यापार की गति में तेजी आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक स्तर पर मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में फायदा मिलने की संभावना है। कारोबार का विस्तार होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। लव लाइफ बेहतरीन रहने वाली है। लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। अटका हुआ धन मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। निजी संबंधों के मामले में आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। गलत कामों से दूर रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। छात्रों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। जिंदगी के तल्ख अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी काम पूरे जोश के साथ सफल करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल हो सकते हैं। संतान के कैरियर संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण करेंगे। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलने की संभावना है। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक रिश्तो को आप अच्छी तरह निभाएंगे। बच्चों की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कई मामलों में आपको फायदा हो सकता है तो कई मामलों में आपको नुकसान भी झेलना पड़ेगा। आप अपना कोई भी काम जल्दी बाजी में ना करें। कठिन मेहनत करने के बाद आपको कामयाबी हासिल होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर आप काफी ख़ुशी महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज धैर्य रखने की आवश्यकता है। आप अपने कार्यों पर फोकस करें। कार्य क्षेत्र में झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको काफी सावधानी पूर्वक चलने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में आप किसी नई तकनीकीका इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। इस राशि के जातक कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आप अपने भविष्य को मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की मुलाकात प्रभावशाली लोगों से हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार के मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आपकी नई योजनाएं सफल रहेंगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। ज्यादातर मामलों में भाग्य पूरा साथ देगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के जीवन में कई ऐसी घटनाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किस्मत के भरोसे बैठना ठीक नहीं रहेगा। करियर में बदलाव आने की संभावना है. नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में थोड़ा तनाव देखने को मिलेगा, इसलिए पारिवारिक मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करते समय आपको सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। विशेष रूप से आप कार्यालय में सावधान रहें। बड़े अधिकारियों से मतभेद होने की की संभावना है। भाई-बहनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। रुके हुए कामों पर ध्यान दीजिए। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप हर पल का आनंद उठाने वाले हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कोई नई योजना आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं। परिवार में चल रहे मतभेद ख़त्म होंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में मन अधिक रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बन सकते हैं। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। किसी काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। संतान की तरफ से कुछ चिंता सामने आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे।