13 July Rashifal: आज इन 4 राशियों पर बजरंगबली रहेंगे मेहरबान, हर काम में किस्मत देगी साथ

13 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

13 जुलाई 2021 राशिफल | 13 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आप अपनी बुद्धि कौशल से जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी कार्य के संपन्न करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन निराशाजनक नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में किसी महिला से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। रचनात्मक कार्यों में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आप अपनी कठिन मेहनत से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अचानक धन कमाने के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने परिवार वालों के साथ अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि आपको घाटा होने की आशंका नजर आ रही है। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के द्वारा किए गए आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन कमाने के जरिए मिलेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा, जिसके कारण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। समाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका आगमन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामले में प्रगति के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपके रिश्ते में निकटता आएगी। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लीजिये।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नौकरी के क्षेत्र में कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तो में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी पुराने निवेश का फायदा मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। समाजिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने पराक्रम के बलबूते कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आर्थिक मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य को करने की इच्छा प्रबल हो सकती है। नई-नई योजनाओं की तरफ आप आकर्षित होंगे। व्यापार में किए गए प्रयास का मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के रिश्ते में मजबूती आएगी। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद दूर होंगे। ख़ास व्यक्तियों की मदद से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।