13 June Rashifal: आज इन 5 राशियों का सातवें आसमान पर रहेगा भाग्य, जीवन की निराशा होगी दूर

13 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

13 जून 2021 राशिफल | 13 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट कर सकते हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कीजिए। कार्यालय में कुछ व्यक्ति आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी जरूरी काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। भावुकता में आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए लेनदेन में आपको लाभ मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी कठिन प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक मानसिक रूप से आप काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी किस्मत के सितारे आपका पूरा साथ देने वाले हैं। निजी जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। कठिन से कठिन कार्य भी आप आसानी से पूरे कर सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक किसी प्रिय मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन में आज खुशी के पल आएंगे। घर-परिवार से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकता है। अचानक किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन काम होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी लोग आपके कामों की खूब तारीफ करने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है। आज कुछ नया जानने की इच्छा जागृत होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों का मुनाफा बढ़ सकता है। आपके ग्राहकों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शानदार नजर आ रहा है। किस्मत के सहारे रुके हुए कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप आलोचना में अपना समय व्यर्थ मत कीजिए अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी से भी पैसा उधार लेने से बचना होगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।