13 March Rashifal: मेष, सिंह और तुला राशि वाले इन मामलों में रहें सतर्क, सभी राशियों का जानें हाल

13 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

13 मार्च 2021 राशिफल | 13 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे परंतु आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज रुका हुआ काम पूरा होगा। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट लग सकती है। अचानक दोपहर को दु:खद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। निवेश संबंधित कामों में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज मन काफी चिंतित रहेगा। कामकाज में ध्यान लगाना कठिन हो सकता है। घर की परिस्थितियों को लेकर आप काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करें। आप अपने जरूरी काम समय पर पूरे कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को मुनाफा हो सकता है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरी का माहौल सामान्य रहने वाला है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। निवेश संबंधित कामों से बचना होगा। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ाएं। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए आपको सचेत रहना होगा। आप अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर नजर आ रही हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन चिंताजनक रहेगा। बनता-बनता कार्य भी बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। निवेश संबंधित कामों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अनजान जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। आर्थिक दृष्टि से समय सामान्य रहेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो पर कंट्रोल रखें। परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। कुछ जरूरतमंद जातकों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाएंगे। आपको अपनी मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए जातकों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पति-पत्नी के बीच चल रही समस्या दूर हो सकती है। आपके संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। जरूरी कार्यों पर आप फोकस बनाए रखेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। भविष्य को सुरक्षित करने में आप सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा परिणाम मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे पूरा दिन आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य सरलता से पूर्ण कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आप जिस समय का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह समय आ चुका है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना शीघ्र ही पूरा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि सहकर्मियों से मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों पर आपको फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।