13 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों का खुलेगा बंद किस्मत का ताला, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर परिवार में चल रही समस्या को समाप्त करके भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी जरूरी काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा, तभी वह पूरा हो सकता है। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप साहस व पराक्रम से किसी विपरीत परिस्थिति से भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे, जिसे देखकर बाद में आपको हैरानी होगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप टीम वर्क के जरिए काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में आप किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने से आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने कुछ रक्त संबंधी रिश्तो को सुधारने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो दरार पैदा हो सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा उनके वापस आने की संभावना बहुत कम दिख रही है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी ठीक नजर आ रहा है। आप किसी को बिना मांगे सलाह मत दीजिए, नहीं तो वह उल्टा आपके ऊपर हावी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों से काम निकलवाने में सफल होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको कोई लाभ की सूचना प्राप्त हो सकती है। अगर आप बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप कुछ बढ़ते हुए खर्चों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं महत्वपूर्ण मामलों में पूरी सफलता हासिल होने की संभावना है। आपको कार्य क्षेत्र में लाभ कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने कुछ जरूरी कामकाज में बदलाव करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आप अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आपके कुछ सहयोगी आज आपसे किसी प्रकार की कोई मदद मांग सकते हैं। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने के योग है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से किसी अच्छे काम को अंजाम दे सकते हैं। आपके कुछ मामलों में आप शांति से निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा और आपको लाभ भी अच्छा मिलेगा। विदेश में नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपके संपत्ति में इजाफा होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई नया वाहन खरीद कर घर लेकर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको लेनदेन के मामले में काफी सावधान रहना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, जिनसे आप घबराएं नहीं बल्कि उनका डटकर सामना कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कोई भी जोखिम भरा काम हाथ में लेने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को काफी सावधान रहना होगा। आपकी अपने पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आप सकारात्मक सोच का अच्छा लाभ उठाएंगे, जिसके कारण आप सही समय पर कोई फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी लक्ष्य की ओर अग्रसर होना होगा, तभी आप किसी काम को कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मजबूत नजर आ रहा है। धन कमाने के नए-नए जरिए प्राप्त होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अपने बिजनेस के कुछ जरूरी कामों में ढील बिल्कुल भी ना दें। कुछ पारिवारिक मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने की जरूरत होगी। कार्य क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।