14 April Rashifal: मेष, वृषभ समेत इन 3 राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल

14 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

14 अप्रैल 2021 राशिफल | 14 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। मन की परेशानियां दूर होंगी। ज्यादातर कामों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली जातकों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली नजर आ रहा है। आप अपने मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे कर सकते हैं। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से नौकरी के क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए जातक अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के मुनाफे में वृद्धि होने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज मन भक्ति भाव में डूबा रहेगा। ईश्वर की भक्ति-आराधना में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धर्म के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। जोखिम भरे निवेशों से आपको सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ ही रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कामकाज के सिलसिले में काफी सतर्क रहना होगा। आप कोई भी गलती ना दोहराएं। कार्यालय हो या कारोबार भविष्य में परिस्थितियां आपके विपरीत जा सकती हैं। इसलिए आप किसी भी प्रकार की जिद ना पकड़ें, इससे आपके रिश्तो में कमजोरी आएगी। सरकारी विभाग में कार्यरत जातकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलताओं से भरपूर रहने वाला है। कुछ गरीबों की मदद कर सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आमदनी के स्रोत प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ मीठी-मीठी बातें कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अगर आप पैसों का लेनदेन कर रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य विषम परिस्थितियों में आपके साथ खड़ा रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वालों को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें क्योंकि आत्मविश्वास के बल पर आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। माता रानी की पूजा-आराधना में ज्यादातर समय व्यतीत होने वाला है। निर्धनों को आप कोई उपयोगी वस्तु दान कर सकते हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में जाने की योजना बनेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक नई नौकरी की खोज कर रहे थे उनको जल्दी अच्छी कंपनी से ऑफर मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कारोबार अच्छा चलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आर्थिक क्षेत्र में कुछ सफलता हाथ लग सकती है। कामकाज के प्रति आपको काफी धैर्य रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है। मनोरंजन के कामों में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शानदार व्यतीत होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दुश्मनों को भी दोस्त बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि आप लोगों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को मन मुताबिक फायदा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कारोबार करने वालों को बहुत अच्छे लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रभावशाली जातको की मदद से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे।