14 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों का दिन रहेगा बेहद खास, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपकी पुरानी सोच की वजह से आपकी संतान भी आपसे नाराज हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अगर प्रेम विवाह के चक्कर में लगे हैं, तो उनका विवाह हो सकता है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को तरक्की मिलने की उम्मीद है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। परिवार में भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है लेकिन आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जो विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उनकी इच्छा भी पूरी होगी। आप अपनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति की वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न होंगी। आप अपने आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा लेकिन कोई विपरीत परिस्थिति आपको तोड़ कर रख देगी, जिसमें आपको अपना धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो आपका कोई परिजन इसका पूरा फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी से अगर मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगी। जो व्यक्ति नौकरी के साथ-साथ किसी छोटे-मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो वह उसमें सफलता हासिल करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। कुछ अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके चलते आप थोड़े परेशान भी रहेंगे। लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा लेकिन आप जल्दीबाजी में कोई भी कार्य मत कीजिए अन्यथा काम खराब हो सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विदेश में काम करने वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिल सकता है लेकिन कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे व्यक्तियों को किसी नए कारोबारी से जुड़ने का मौका मिल सकता है। माता-पिता की सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत कर पाएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप कुछ अच्छे कार्य कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपको जाना जाएगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। बिजनेस में तरक्की हासिल करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप काफी लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अनुभवी व्यक्तियों का पूरा साथ प्राप्त होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके जीवन में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें समय रहते समाप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। संतान पक्ष से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी से आप अपने मन की बातों को शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अधिक लाभ कमाने के चक्कर में किसी गलत काम में फंस सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आप अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति अपने कार्यों से लोकप्रियता बढ़ाएंगे। कारोबार कर रहे व्यक्ति किसी बड़े निवेश के चक्कर में आकर कहीं गलत धन लगा सकते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी किसी नए वाहन, मकान आदि की खरीदारी की इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति अपनी साख चारों और फैलाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहने वाली है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उन्हें बहुत ही जल्द अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। समाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़िया रहेगी। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर व्यापार में किसी समस्या को लेकर परेशान थे, तो वह खत्म होगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।