14 December Rashifal: आज इन 2 राशियों का दिन रहेगा शुभ, बाकी राशियों का उतार-चढ़ाव भरा रहेगा समय

14 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

14 दिसंबर 2020 राशिफल | 14 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज किसी व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। दूसरों की मदद करने में सुकून मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अचानक बदलाव हो सकता है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पुराने मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपकी सकारात्मक सोच लगातार आपको सफलता दिला सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखद रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। अचानक हर्षवर्धन समाचार मिलने की संभावना है। आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यभार अधिक होने के कारण शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पिता से विशेष सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। जमीन से जुड़े हुए मामलों में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। कुछ जरूरी कामों को लेकर आप अधिक व्यस्त रहेंगे। आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अनुभवों की मदद से कठिन समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक बात करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापार में बनाई गई योजनाओं में गति आएगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। भाई बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। इस राशि के लोग अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के जातकों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति होगी। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने शत्रुओं को पराजित करेंगे। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। विदेश से शुभ समाचार मिलने से आपका मन बेहद खुश होगा। आप अपनी योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। इस राशि के लोग गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें क्योंकि चोट या दुर्घटना होने की आशंका बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ लगी रहेगी। मौसम परिवर्तन होने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। बिजनेस करने वाले लोग अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में वाणी पर संयम रखें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। अचानक प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी चिंताजनक रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। नौकरी के क्षेत्र में परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। परिवार के सभी लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिसका फायदा आपको कार्य क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है परंतु आप किसी के ऊपर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि घाटा होने की संभावना नजर आ रही है। शारीरिक कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक अगर योजनाओं के तहत अपने कार्य करेंगे तो इससे आपको लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। शादीशुदा जिंदगी आनंददायक रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।