14 February Rashifal: कन्या और कुंभ राशि वालों को भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल

14 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

14 फरवरी 2021 राशिफल | 14 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों पर गहरी छाप छोड़ सकते हैं। कामकाज में पूरा मन लगेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। ऑफिस के काम समय पर पूरे होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के स्वभाव में थोड़ी सख्ती देखने को मिलेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। कठिन मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विदेश में काम कर रहे लोगों को मध्यम पल की प्राप्ति होगी। आप अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मबल से कठिनाइयों को जीतने में सफल रहेंगे। कोई पुरानी योजना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। भविष्य को सुरक्षित करने में आप सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने वाला है। कुछ पुरानी गलतियों की वजह से आपको पछताना पड़ सकता है। आपको अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण मुद्दों में फैसला लेने से बचें। परिवार के सभी लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक तनाव कम रहेगा। पिता के सहयोग से आपका कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। धन लाभ के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। आज आपको गाड़ी चलाते समय थोड़ा सतर्क रहना होगा अन्यथा चोट लग सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। ग्राहकों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक तौर पर मेलजोल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा परिणाम नकारात्मक हो सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधित समस्याएं जिन लोगों को है उनको आज सतर्क रहना होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें। आज कामकाज में भाग्य साथ देगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में चल रही परेशानी खत्म हो सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिल सकता है। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज व्यर्थ की उलझनों से छुटकारा मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपका मनोबल बढ़ेगा। पूरा दिन आपका मन का भी खुश रहने वाला है। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आपके द्वार किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सगे-संबंधियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आज आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिसकी वजह से परिवार के लोग थोड़े चिंतित नजर आएंगे। कोई भी नया काम शुरू करने से बचना होगा। आप अपनी गलतियों में सुधार कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। दोपहर के बाद आपकी स्थिति ठीक हो सकती है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावनाएं हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के मन में आज कई प्रकार के प्रश्न उठ सकते हैं। कामकाज का बोझ अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी बढ़ सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। शिक्षक के मार्गदर्शन के मुताबिक विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई करें। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आप हर परिस्थिति में बुद्धिमानी से काम लेने वाले हैं। आपके विरोधी शांत रहेंगे। कामकाज में की गई पुरानी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। थोक व्यापार करने वाले कारोबारियों को आर्थिक मामले में सजग रहने की जरूरत है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग खुल सकते हैं। प्लास्टिक के कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। युवाओं को अपने भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी मेहनत पर फोकस करते रहें, आपको जल्दी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान की आदतों में सुधार कीजिए।