14 फरवरी 2023 राशिफल: आज 8 राशियों पर हनुमान जी रहेंगे मेहरबान, जीवन की मुश्किलें होंगी कम, मिलेगा बेशुमार लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। मेहनत से कामकाज पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आप लोगों की आगे बढ़ चढ़कर मदद करेंगे, लेकिन कुछ लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। दूसरों के साथ-साथ अपने कामों पर भी पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, नहीं तो आपके कुछ काम पीछे रह सकते हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे वाद विवाद खत्म हो जाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आज आपको अपने जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई बहनों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से काम का बोझ भी बढ़ सकता है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा। लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय से पूरा कर देंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगी। आप अपने सामने आने वाली हर कठिन परिस्थिति का डटकर मुकाबला करेंगे। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। यदि परिवार में कोई सदस्य आपसे मदद मांगे, तो आप उसकी मदद जरूर करें। आपका रुका हुआ धन वापस मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। अचानक से आपको कहीं से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। एक से अधिक स्रोतों से आमदनी की प्राप्ति होती नजर आ रही है। आप आवेश में आकर कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके चारों तरफ का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्ति कोई बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास तो करेंगे लेकिन वह आपके तेज को देखकर आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, वह पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान लगाएं। आपका कोई मित्र आपका फायदा उठा सकता है, जिससे आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आप किसी के कहने में आकर कोई भी निर्णय मत लीजिए, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ेगा। संतान को यदि कोई जिम्मेदारियां देंगे तो वह उन पर खरी उतरेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कुछ उलझन से भरा नजर आ रहा है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति साथी के व्यवहार को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। उन्हें उनका कभी खट्टा, कभी मीठा व्यवहार समझ नहीं आएगा, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है, इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको किसी नौकरी की तैयारी बहुत ही सावधानी से करनी होगी और पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको आज कार्य क्षेत्र में अपने कुछ राज को गुप्त रखना बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। आप दिखावे के चक्कर में कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और आपने यदि अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में ढील बरती, तो बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने कोई मन्नत मांगी हुई थी, तो वह पूरी हो सकती है, जिसके पूरे होने से परिवार में आज किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। अगर आपने पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आज उस धन को वापस मांग सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप भविष्य के लिए कुछ पैसा बचा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ साबित होगा। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आपकी माता जी की सेहत में सुधार आएगा, जिससे आपकी चिंता दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी आज किसी नए वाहन की खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई पुराना परिचित आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। बिजनेस कर रहे व्यक्ति अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं, तभी आप अच्छा फायदा कमाने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।