14 जनवरी 2023 राशिफल: आज शनिदेव के आशीर्वाद से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, अचानक धन लाभ के हैं योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ नरम गरम नजर आ रहा है। इसलिए आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आप अपने कामकाज में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें तो ही बेहतर रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। राजनीतिक कार्यक्रमों में कार्यरत व्यक्तियों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपके मन में भय बना रहेगा। भाई बहनों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आपको अपने सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करना चाहिए। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से घर में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा और आप अपनी दिनचर्या में किसी बदलाव को करके अपने किसी रुके हुए काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। घर की मरम्मत पर अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। अगर परिवार में कोई समस्या चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए काफी अच्छा रहेगा। आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा कर सकते हैं, जिसे आप पूरा करने में कामयाब रहेंगे। लेकिन अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो बाहर प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आसानी से मिल जाएगा। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत होगी। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहने वाला है। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा हो जाएगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह पर घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। कामकाज में लगातार तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। यदि स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां चल रही थी तो वह आज दूर हो जाएंगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा होगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज राजनीति के क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपने हर काम को समय पर पूरा कर लेंगे। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर सोच विचार कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या की वजह बन सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह समय रहते पूरा हो पाएगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा। आज आपको वाहन सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहने वाला है। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। आपको शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको अपने दोस्तों की सेहत की चिंता सता सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा।