14 June Rashifal: आज इन 2 राशि वालों के जमीन से संबंधित काम होंगे सफल, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल

14 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

14 जून 2021 राशिफल | 14 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज आपको अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। अचानक आर्थिक लाभ के मौके मिल सकते हैं इसलिए इसका फायदा उठाएं। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी काम को लेकर फैसला लेना पड़ सकता है। जमीन से संबंधित कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। कार्यभार अधिक होने के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है। कुछ पुरानी बातों को लेकर मानसिक रूप से परेशान भी रहेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशियां मिलेंगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों का आज भाग्य पूरा साथ देने वाला है। भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज बिजनेस में भारी मुनाफा मिलेगा। खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर कोई पुराना वाद विवाद चल रहा है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को धन से संबंधित मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आप परिवार वालों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आप सचेत रहें। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। परिवार के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको अपने कारोबार में बरकत मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। किस्मत के बलबूते आपके बहुत से कार्य होते चले जाएंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। कुसंगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। संतान की समस्या को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए जातक लगातार प्रगति हासिल करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास से मतभेद होने की संभावना है जिसके कारण आपका मन अधिक चिंतित रहने वाला है। आप मानसिक तौर पर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन थोड़ा कठिन रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं जिसके कारण मन में निराशा के बादल छाए रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कामकाज में ध्यान दें। बहुत ही जल्द आपका मकान बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए।