14 March Rashifal: इन 6 राशि वाले जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, दिन गुजरेगा बेहद खास, पढ़े राशिफल

14 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

14 मार्च 2021 राशिफल | 14 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज में जल्दीबाजी ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बच्चों के भविष्य की चिंता लगी रहेगी। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी होने से रोकना होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। मन में सकारात्मक ऊर्जा भरपूर रहेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। कारोबारियों को सक्रिय रहना होगा। आप ग्राहकों को लुभाने में सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आ सकता है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी उ.धार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घर-परिवार की परिस्थितियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज कामकाज को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे आप लगातार सफलता की तरफ आगे बढ़ेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ेगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए जातको से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत करके पुरानी यादें ताजा होंगी। विद्यार्थियों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। शिक्षा में आ रही परेशानी खत्म होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी मदद कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन चिंताजनक रहेगा। आपका मन इधर-उधर की बातों में भटक सकता है। आप अपने मन पर काबू रखें। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। माता की सेहत कमजोर रहेगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा धन लाभ वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कुछ जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी काम को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रभावशाली जातको का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े।