14 मार्च 2023 राशिफल: आज इन 5 राशियों की सफलता चूमेगी कदम, नौकरी में मिलेगी खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप किसी नए विषय पर घरवालों से चर्चा करेंगे। आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। नया रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। परिवारवालों के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। सीमेंट का व्यापार कर रहे व्यक्तियों का काम तेजी में चलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों से आप जुड़ सकते हैं। सहयोगी यों से हर संभव मदद मिलती हुई नजर आ रही है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग बने हुए हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी अच्छी सोच से लाभ प्राप्त होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। निजी जिंदगी में रही परेशानियों का समाधान होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकते हैं। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता की सेहत में गिरावट हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। संतान की चिंता कम होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी, जीवनसाथी के साथ इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। आयात-निर्यात का काम करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आज उधार लेन-देन करने से बचना होगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने होंगे। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। माता-पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी मेहनत से काम में सफलता हासिल करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपकी बेचैनी का कारण बनेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बनी हुई है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आप अपने काम को किसी नई तरीके से करने की योजना बना सकते हैं। काम समय से पूरा होगा। अगर आप बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज आपको कुछ नया प्लान बनाना पड़ेगा। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। सकारात्मक सोच के साथ आपके रुके हुए काम बनेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में गुरुजनों का साथ मिलेगा। शेयर मार्केट में आज एक्सपर्ट की राय से आप पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे जाकर समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं आज समाप्त हो जाएंगी। आप अपने कामकाज में आसानी से सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। इस राशि के राइटर आज कुछ नया और दिलचस्प लिखेंगे, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। व्यापार में आपको अपनी मेहनत से अच्छी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। आज परिवार में किसी अनुष्ठान के होने से आपका खर्च बढ़ सकता है। फ्रीलांस का काम कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आज बिजनेस में आपको कोई बड़ा निवेश मिलने के योग बने हुए हैं।