14 May Rashifal: आज बन रहा विशेष योग, इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी शानदार, किस्मत देगी साथ

14 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

14 मई 2021 राशिफल | 14 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए सबसे आगे रहेंगे। कारोबार से जुड़े हुए जातक आज अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। प्रिय से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने जज्बातों पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चो का बजट बना कर चलना होगा। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं परंतु आपकी आमदनी भी अच्छी रहने वाली है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आ सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई लंबी अवधि का निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु उससे पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। व्यापार सामान्य चलेगा। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई शानदार मौके मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन कम हो सकती है। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। सरकारी कामकाज से लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। अचानक कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्रभावशाली जातको से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने खानपान में सुधार कीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपनी नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। मित्रों की सहायता से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए दोस्त बन सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अगर कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। संपत्ति के मामलों में फायदा मिल सकता है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आमदनी सामान्य रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधा दूर होगी। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों की सेहत अच्छी रहेगी। भूमि-भवन से संबंधित कामों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्वक बैठकर सुलझाने की कोशिश कीजिए। प्रेम जीवन खूबसूरत रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है।