14 सितंबर 2022 राशिफल: आज 2 राशियों का तरक्की से भरा रहेगा दिन, धन की परेशानी होगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 14 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकाल पाएंगे। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को कोई भी निवेश करने से बचना चाहिए अन्यथा यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन पहले से ठीक रहेगा। अगर साथी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह समाप्त हो जाएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष में भी आपको मान-सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को कोई महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के सदस्यों से पूछ कर लेना बेहतर रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का आज आपको अच्छा मौका मिलेगा। किसी नई आर्थिक योजना में आप निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में चल रही परेशानियों का हल निकल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। किस्मत के बलबूते आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन मिलने से आपका मन बेहद खुश होगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको घर और बाहर दोनों ही जगह के कामों को समय पर निपटाना होगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए मंगलमय रहेगी। आपको आर्थिक स्थिति के लिए बजट प्लान करके चलना होगा, जिससे आप अपने कुछ फालतू खर्चों में कमी ला सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आर्थिक स्थिति की चिंता खत्म होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक करने में सफल रहेंगे। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस में प्रोजेक्ट पर आपको अधिक मेहनत करनी होगी। कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे और आपको कोई नया पद व प्रतिष्ठा नहीं मिलती नजर आ रही है। जो व्यक्ति विदेशों से आयात निर्यात करते हैं, उन्हें खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आपके लिए काफी उत्साह से भरा रहेगा। आमदनी बढ़ने से आप बेहद खुश रहेंगे। एक के बाद एक कई स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा। आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन उन्हें इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। नौकरी में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आप उसमें व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कुछ कमजोर नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज कोई भी निवेश करने से बचना चाहिए। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कर लेंगे, जिससे आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी, लेकिन किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप काफी ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सभी आपकी पूरी मदद करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक नजर आ रहा है। आपको इसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको एनर्जी से भरपूर रहने की वजह से अपने कुछ पिछले रुके हुए कामों को आप आसानी से पूरा कर लेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी मजबूती से भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे व्यक्ति यदि किसी नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपको आर्थिक स्थिति की चिंता तो रहेगी लेकिन व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने के कारण वह चिंता समाप्त हो जाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आपके परिजनों और मित्रों का आना जाना लगा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।