रोज पानी के लिए परेशान होती थी मां, 14 साल के बेटे ने 4 दिन में ही खोद डाला कुंआ, रुला देगी ये कहानी

भले ही शहरों में रहने वाले लोगों ने कुआं ना देखा हो, लेकिन गांव के लोगों का कुओं से पुराना नाता रहा है। गांव के लोग कुएं का इस्तेमाल कभी पानी पीने के लिए करते हैं, तो कभी खेतों की सिंचाई के लिए करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक 14 साल के बालक की कहानी बताने जा रहे हैं। जब एक 14 साल के लड़के ने अपनी मां की परेशानी देखी तो घर के सामने ही कुआं खोद डाला। अब उसकी मां को पीने के पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता है।

दरअसल, आज हम आपको जो कहानी बताने जा रहे हैं वह एक 14 साल के बच्चे की कहानी है। इस 14 साल के बच्चे ने खुद अपने घर में कुआं खोदकर अपनी मां को ऐसा तोहफा दिया है, जिसे सिर्फ उसकी मां ही नहीं बल्कि इस कहानी को पढ़ने वाला कोई भी व्यक्ति कभी भूल नहीं पाएगा। यह कहानी महाराष्ट्र के पालघर की है। यहां पर सूखे की समस्या कोई नई नहीं है। लेकिन 14 साल के इस बच्चे ने जो किया, वो नया भी है और काफी हैरान कर देने वाला भी है।

मां को परेशान होता देख कुआं खोदने की ठानी

आपको बता दें कि मुंबई से 120 किलोमीटर दूर पालघर के गांव के केल्वे में पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। नदी ही एकमात्र जरिया है जिससे गांव वालों को पानी मिलता है। महाराष्ट्र के पालघर जिले के प्रणव रमेश सालकर की मां भी पास की नदी में पानी लाने के लिए गांव की दूसरी महिलाओं के साथ जाया करती थी। गर्मियों में उनकी मुश्किलें और अधिक बढ़ गई। जब प्रणव ने रोजाना ही सुबह पानी के लिए अपनी मां को इतनी दूर जाते हुए देखा तो वह काफी चिंतित हो गया था।