15 April Rashifal: आज इन 2 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, किस्मत का हर क्षेत्र में मिलेगा साथ

15 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 अप्रैल 2021 राशिफल | 15 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है. परंतु आपके मन को खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज किसी जरूरी योजना के लिए अधिक भागदौड़ करेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन लगभग ठीक रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान होने के संकेत नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने वाला है। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आप निवेश संबंधित कामों में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुख शांति पूर्वक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के बिगड़े हुए काम बनेंगे। सफलता के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। निवेश संबंधित मामलों में प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आपको बेहतरीन लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में की तैयारी में आप अधिक मेहनत करेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपनी सोच पर काबू रखना होगा क्योंकि आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण आप काफी हताश रहेंगे। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक लेनदेन कर रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कुछ पुराने रुके हुए काम में सफलता मिलने के योग हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कामकाज के तरीकों में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। पैसों के लेनदेन में आप लापरवाही मत कीजिए। अनजान जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ सुख-शांति पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी योजना में सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। फिजूलखर्ची पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपकी जेब पर असर पड़ सकता है। किसी जरूरी काम में पिता की सहायता मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। कामकाज की योजनाओं में फोकस कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नहीं है। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को किसी पुरानी शारीरिक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। कोर्ट के कामों में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय ठीक रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। कार्यस्थल में महत्वपूर्ण कामों पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।