15 January Rashifal: धन के मामले में ये 6 राशियों के लोग रहेंगे भाग्यशाली, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

15 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 जनवरी 2021 राशिफल | 15 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की सोच सकारात्मक रहेगी। निवेश संबंधित काम आज के लिए शुभ रहेंगे। आपको भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को धनलाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कठिन मेहनत करने के बाद कामकाज में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। साथ काम करने वाले लोगों से बेहतर तालमेल बना कर रखें, इससे आपको लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को भूमि भवन से संबंधित कामों में धन लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निवेश संबंधित कामों में आप अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए, इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के भाग्य के सितारे प्रबल रहेंगे। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। निवेश करने का आज का दिन अच्छा रहेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। बड़े भाइयों के सहयोग से आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन में आप नयापन महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इन अवसरों का पूरा फायदा उठाएं। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद लेंगे। छोटे व्यापारियों को अधिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना-बैठना होता रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के अंदर आज गजब का आत्मविश्वास नजर आ रहा है। आप अपने सभी काम जोश के साथ पूरा करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों से लाभ हासिल कर सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। साझेदारी में शुरू किए गए काम का भारी मुनाफा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के मन में कोई पुरानी बात चलती रहेगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच रखें। बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझाएंगे। किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। अचानक व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। पुरानी गलतियों में सुधार कर सकते हैं। लाभ की स्थिति बनी हुई है। सफलता के कई मार्ग मिल सकते हैं। भविष्य के लिए धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। कार्यालय में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहने वाला है। ईश्वर की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में गति आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। निवेश संबंधित कामों में आपको थोड़ा समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ प्राप्त हो सकता है। मानसिक तनाव दूर होगा। भूमि-भवन से संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। सरकारी कामों में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी सदस्य मिलजुल कर अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। शाम के समय आप बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। ग्रहों की चाल आज आपके लिए उत्तम साबित हो सकती है। कई क्षेत्रों में निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।