15 जनवरी 2023 राशिफल: आज 8 राशियों का दिन रहेगा उत्तम, सूर्य देव की कृपा से जीवन की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आपके किसी जरूरी काम के समय रहते पूरा होने की संभावना बनी हुई है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि और निखरकर आएगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी। संतान की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा समस्या हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। कुछ नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। अगर आप साझेदारी में कोई काम करना चाहते हैं,तो समय ठीक रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें बहुत ही जल्द कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके स्वभाव में तेजी आएगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। रोजगार की तलाश में भटक रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को कई नौकरी का ऑफर आ सकता है लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आप आज किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी बड़े नेता से मिलकर किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का समय सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर गलत बात के लिए हां करने से बचना होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन भी समाप्त हो जाएगी। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों से घबराना नहीं है बल्कि उनका डटकर सामना करना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने मन की बातों को किसी से शेयर मत कीजिए। आपके साथ धोखा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें, उनकी बातों को समझने का प्रयास कीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप पूरे दिन मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। लंबे समय से यदि आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही थी तो वह पूरी हो सकती है। आप घर परिवार में भजन-कीर्तन में पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी करा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कुछ निराशा भरा नजर आ रहा है। भाई बहनों के साथ किसी वजह से बहसबाजी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। दूर संचार माध्यम से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। जो व्यक्ति सट्टेबाजी या लॉटरी में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें आज बहुत ही सोच विचार कर धन लगाना होगा क्योंकि आपका पैसा डूब सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिले, तो जरूर करें। इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।