15 July Rashifal: इन 5 राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के मिलेंगे मार्ग, लेकिन ये राशियां रहे सावधान

15 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 जुलाई 2021 राशिफल | 15 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक लेनदेन कर रहे हैं तो सतर्क रहें, हानि होने की आशंका नजर आ रही है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम के दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। मन में किसी बात को लेकर घबराहट उत्पन्न हो सकती है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। अगर आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चो का बजट बना कर चलना होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। रिश्तेदारों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आज शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आप बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद मत कीजिए। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें, इससे आपको फायदा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार में विस्तार होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। तरक्की के मार्ग में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आप काफी निराश रहेंगे। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आ सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। परिवार के किसी सदस्य से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को काम के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी से चल रही नोकझोंक दूर हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने सभी कार्य सकारात्मक सोच से कीजिए, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कामकाज में किस्मत का सहयोग मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक तौर पर आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लग सकती है। कुसंगति से हानि होने की आशंका है। गलत कामों से दूर रहें। खास व्यक्तियों के बीच उठना-बैठना हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। नौकरी करने वाले जातक कार्यालय में कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। निवेश संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाल व्यतीत होगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। करियर में आगे बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मनोरंजन कार्यों में अधिक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस के काम से आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज कहीं पर पैसे निवेश कर सकते हैं, उसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।