15 जुलाई 2022 राशिफल: आज माता रानी के आशीर्वाद से 7 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, सितारे रहेंगे बुलंद

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको काफी संघर्षों के बाद सफलता मिलेगी। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से काफी हद तक राहत प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी वजह से आप चैन के साथ लेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है। आप अपनी मेहनत से अधूरे काम पूरे करने में सफल रहेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है, बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन विशेष रूप से फलदायक साबित होगा। कोई नया वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के लिए सरप्राइस पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। ससुराल पक्ष से चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों के तरफ से टेंशन दूर होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आप जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहने वाला है। आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। काफी लंबे समय से जिस काम को करना चाह रहे थे, वह काम आज पूरा हो जाएगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। परिवारवालों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपके मन को शांति प्राप्त होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसका लाभ जरूर मिलेगा। मानसिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी अपने किसी प्रियजन से लंबे समय के बाद मुलाकात होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान के द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में चल रही कलह भी समाप्त हो जाएगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। आप मानसिक रूप से खुशी महसूस करेंगे। आपके सभी कार्य समय पर बनते नजर आएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में आपके कई अनुभव आज काम आएंगे और आपको किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके चारों तरफ का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा, इसकी वजह से आपका मन हर्षित होगा। आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे और उनका पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन माताजी को आप अपने मन की कुछ समस्याओं को बता सकते हैं, जिनके कारण वह परेशान रहेंगे। आपकी किसी महान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाली है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा, जिसमें आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। संतान पक्ष के करियर को लेकर यदि आप चिंता में थे तो आज उन्हें कोई अच्छी खबर और पक्की नौकरी प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपकी यह चिंता भी खत्म हो जाएगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। आपको संतान की संगति को लेकर कुछ समस्या होगी, जिसके कारण आप उन पर नजर रख सकते हैं। आपको किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकाल पाने में असमर्थ रहेंगे और आप लंबे समय से रुके हुए कामों को भी काफी हद तक निपटा पाएंगे। मानसिक परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कार्य क्षेत्र में सभी काम बेहतर ढंग से पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तरक्की के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। परिवारवालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको आज अपने घर में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें, जरूरी मामलों पर ज्यादा ध्यान देना होगा।