15 June Rashifal: आज हनुमान जी इन 5 राशियों की लिखेंगे तकदीर, मिलेंगी ढेरों खुशियां

15 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 जून 2021 राशिफल | 15 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य समय के साथ पूरा करेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा चोट लग सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्य से बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि कोई महत्वपूर्ण योजना विलंब हो सकती है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ बदलाव हो सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आप ज्यादा से ज्यादा समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। अचानक कोई पुरानी बात आपके मन को काफी चिंतित कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज कामकाज के सिलसिले में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। बिजनेस करने वाले जातकों का आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करके रखें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे ना छोड़े। आपको अपने कार्य खुद पूरे करने होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आपके मन में कोई नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। प्रेम जीवन में खुशियां ही खुशियां आने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। कामकाज में आप ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बानी रहेगी। बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियां लेकर आया है। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। किसी जरूरी काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन शानदार रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। जीवनसाथी की पूरी सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। कार्यालय में आपके काम की तारीफ हो सकती है। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे प.रिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा।