15 March Rashifal: कन्या और मीन राशि वाले धन के लेन-देन में रहें सावधान, बाकी राशियों का भी जानें हाल

15 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 मार्च 2021 राशिफल | 15 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की कुंडली में आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहने वाली है। आपको अपने करियर पर फोकस करने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज भाग्य प्रबल रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। पुरानी मानसिक चिंता दूर हो सकती है। लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बेहतरीन फायदा मिलने की संभावना है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सरकारी कामकाज पूरे हो सकते हैं। आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। घर की आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के जीवन में आज कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कामकाज से आपका मन भटक सकता है, जिसके कारण कुछ गलतियां होने की संभावना है. महत्वपूर्ण कामों पर आप पूरा फोकस करें। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में धैर्य रखना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मजबूत रहेगा। घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। कार्यस्थल में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी मदद करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। कारोबार में भारी मुनाफा मिलेगा। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। कामकाज में किसी अपने की सहायता मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की तारीफ होगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। विद्यार्थियों का समय शुभ नजर आ रहा है। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आप आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। निजी संबंधों में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। पति-पत्नी को एक-दूसरे को समझने की आवश्यकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने का विचार बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। ऑफिस में व्यर्थ का समय बर्बाद मत कीजिए। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को मिलाजुला फल मिलेगा। शेयर मार्केट में हानि होने की संभावना नजर आ रही है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। बच्चों की सेहत में गिरावट आने की संभावना है, जिसको लेकर आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। अचानक ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शानदार रहेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रॉपर्टी के कामों में लाभ मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कैरियर के क्षेत्र में उन्नति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। समय और भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। सरकारी कामकाज में आ रही बाधा दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा। आमदनी के अनुसार खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। नौकरी पेशा वाले जातकों का आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। वर्कलोड अधिक रहेगा। साथ काम करने वाले कर्मचारियों से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं अन्यथा चोट लग सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे। रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। कामकाज में मनचाहा परिणाम मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए जातकों के लिए आज का दिन संतोषजनक नहीं है। मन मुताबिक मुनाफे में कमी आने की संभावना नजर आ रही है। किसी रुके हुए काम को पूरा करने में अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। धन संबंधित मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सावधान रहें। अजनबी लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की कोई समस्या दूर हो सकती है। माता-पिता की पूरी मदद मिलेगी।