15 May Rashifal: इन 4 राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ

15 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

15 मई 2021 राशिफल | 15 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात कर सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय पर निपटाने की कोशिश करें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपना समय बर्बाद ना करें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य जरूरत पड़ने पर आपका पूरा साथ देंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए दोस्त बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को भारी मात्रा में लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। मनचाहे कामों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। आप अपनी मेहनत से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करने की योजना बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। घरेलू खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस की जिम्मेदारियां बखूबी तरीके से निभाएंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक अपने सभी कार्य समय पर पूरे करके अपने परिवार वालों के साथ अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका मन हर्षित होगा। नई योजनाओं का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन प्यार-मोहब्बत के मामले में बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कुछ नए मित्र बन सकते हैं। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। प्रिय से दिल की बात बताने का मौका मिल सकता है। आपके प्रेम के रिश्तो में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को धनलाभ मिलने की संभावना है। घर में आनंद का माहौल बना रहेगा। मेहनत रंग लाएगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर भागीदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो यह फायदेमंद साबित हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने कामकाज के प्रति थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आप ऐसे किसी व्यक्ति को पैसा उधार मत दीजिए जिस पर भरोसा ना हो। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। आपकी सोच में बदलाव आने की संभावना है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे छोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सभी चीजों का संतुलन बेहतर हो जाएगा। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की लव लाइफ बहुत ही बेहतर रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ खूबसूरत पल व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। मानसिक चिंता कम होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने की नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक पारिवारिक सहयोग मिलेगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने वाला है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक कुछ अच्छी योजनाएं बना सकते हैं, जिनका भविष्य में फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।