16 अप्रैल 2023 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों पर सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी, जिससे आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। घर के सदस्यों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। व्यापार में धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। आपको परिवार में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा और सभी का सहयोग बनाए रखें। कारोबार कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आप अपने दैनिक खर्चे निकाल पाएंगे। निजी कार्य को बल मिलेगा। दोस्तों के साथ आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फल मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आज आपको किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको लेनदेन के मामलों में सतर्क रहना होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। यदि ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्तो में अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आपकी सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आपकी भगवान के प्रति आस्था और गहरी होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता नजर आ रहा है। आप अपने जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आज अगर आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किसी नई संपत्ति को खरीदने के प्रयास आज तेज होंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम में मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस कर रहे व्यक्ति यदि आज किसी नई योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय के लिए रुकना बेहतर रहेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में दिए गए अधिकारों का गलत फायदा ना उठाएं। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप व्यवसाय में अच्छा धन लाभ कमाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। आप किसी परिजन की सलाह पर पूरा ध्यान दें। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यों में आप पूरी सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो कोई आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिससे सकारात्मकता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। कार्य क्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें बहुत ही जल्द कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत अच्छा साबित होगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। आप अपने व्यवहार से आज अपने चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको किसी समझौते पर हस्ताक्षर बहुत ही सावधानी से करना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आज आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर समस्या हो सकती है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने हर काम को योजना बनाकर करें, इससे आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप किसी भी अजनबी व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन भी काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।