16 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे हनुमान जी, किस्मत देगी साथ, मिलेगी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आज का दिन कामकाज कर रहे व्यक्तियों के लिए अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। कोई बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आप अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप मन मुताबिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। परिवार में किसी पूजा-पाठ अथवा भजन-कीर्तन आदि का आयोजन होगा। आपको कार्य क्षेत्र में रुका हुआ धन मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी चतुराई का प्रयोग कर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अच्छा नजर आ रहा है, इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या पर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ किसी यात्रा का आनंद लेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपको कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करना पड़ेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं और आप एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे। फाइनेंस से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मेहनत से भरा रहेगा। आप किसी शादी विवाह या मांगलिक कार्य में सम्मिलित होंगे। पैसा कमाने की तीव्र इच्छा बढ़ेगी लेकिन आप गलत मार्ग पर चलकर पैसा ना कमाएं अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। प्रेम जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है, तो उसका समाधान हो सकता है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। नए-नए व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन निश्चित रूप से फलदायक साबित होगा। कामकाज के सिलसिले में आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे व्यक्ति किसी बड़े आर्डर को पाकर प्रसन्न रहेंगे। धन का निवेश आपको सोच विचारकर करना बेहतर रहेगा। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत खुश रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके अंदर जोश व जुनून देखने को मिल रहा है। आप अपने सभी कार्य पूरा करने में उत्साह दिखाएंगे और उन्हें करने में सफल भी रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। समाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का समय उत्तम नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलता हुआ नजर आ रहा है। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से आप उनके करियर के प्रति संतुष्ट रहेंगे। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे थे, तो उससे भी राहत मिलेगी। घर परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। आपकी कमाई अच्छी रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले व्यक्तियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि आप विदेशों से व्यापार करना चाहते हैं, तो आपको कोई अच्छा सलाहकार मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज विद्यार्थियों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको बोलने की कला का लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप कामयाबी के शिखर पर पहुंचने में कामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी सहकर्मी की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जो व्यक्ति नौकरी ढूंढ रहे थे, उन्हें थोड़ी और मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे।