16 December Rashifal: इन 4 राशियों को किस्मत के सहारे हर क्षेत्र से मिलेगा लाभ, सभी राशियों के लोग पढ़ें अपना राशिफल

16 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

16 दिसंबर 2020 राशिफल | 16 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज अपने आपको मजबूती के साथ प्रस्तुत करेंगे। आप अपनी मेहनत और मजबूत हौसले से नामुमकिन को भी मुमकिन बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। व्यापार की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपनी सोची हुई योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। कामकाज अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। प्रॉपर्टी के कामों में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातको का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। थोड़ा जल्दी तरक्की के लिए कारोबार और समाज में अपना दायरा बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कीजिए। कैरियर में प्रगति के अच्छे अवसर बन रहे हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आपको अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। आप अपने अच्छे बर्ताव से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। खुद को केंद्रित रखने का प्रयास करें। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं परंतु कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको अपने कामकाज का अच्छा नतीजा मिलेगा। बच्चों के भविष्य से जुड़ी हुई योजनाएं बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन खुश रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का कार्यालय में दबदबा बना रहेगा। अधिनस्थ कर्मचारी आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज कामकाज के सिलसिले में कठोर मेहनत करनी पड़ेगी परंतु भविष्य में इसका आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत खराब होने की संभावना है। इस राशि वाले जातकों को अपनी योजनाओं पर फोकस करना होगा क्योंकि आपकी कोई योजना विलंब हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपके बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होगा। मन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा के साथ आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करने वाले हैं। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपको अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से बचना होगा अन्यथा घाटा हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपने कामकाज को लेकर काफी गंभीर नजर आएंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। मीडिया से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज काम के बेहतर मौके मिल सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोग कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों को आज नकारात्मक विचारों से बच कर रहना होगा। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें।