16 February Rashifal: आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे विशेष योग, इन 5 राशियों की बदलेगी तकदीर, होगा बड़ा फायदा

16 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

16 फरवरी 2021 राशिफल | 16 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को रोजगार के क्षेत्र में कई अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को कार्यस्थल में थोड़ा संभल कर रहना होगा। किसी जरूरी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप अपना पूरा फोकस कार्यों पर करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। मित्रों की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए, आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन में आज कई फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे, जो आपको लगातार सफलता की तरफ आगे ले जाएंगे। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप काफी खुश रहेंगे। धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आपको बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता आएगी। आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए खानपान में सुधार कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण करेंगे। लव लाइफ के साथ सैर-सपाटे की योजना बन सकती है। कुछ प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपको गाड़ी चलाते समय सावधान रहना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के व्यापार की स्थिति आज ठीक नजर आ रही है। लाभदायक समझौता हो सकता है। किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत करके आपका मन खुश होगा। आर्थिक योजनाएं पूरी हो सकती हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। घर में जरूरी कार्य पूरे होंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। मित्रों के खातिर कुछ धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा। भविष्य के लिए आप धन एकत्रित करने में सफल हो सकते हैं। भाग्य कई मामलों में साथ दे सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। घर के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा धन हानि हो सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। घर-परिवार की समस्या दूर होगी। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरक्की से आपका मन खुश होगा। आप अपने शत्रुओ को परास्त करेंगे। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसमें दोस्तों की पूरी सहायता मिलने वाली है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कोई नया प्रोजेक्ट आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आमदनी के अनुसार खर्चों पर काबू रखना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में विपरीत हालातों का सामना करना पड़ेगा। आप अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़े। साथ काम करने वाले लोगों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी सावधानीपूर्वक चलाएं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का उत्तम नतीजा मिल सकता है।