16 January Rashifal: इन 4 राशि वालों को मिलेगी सफलता, वहीं 2 राशियों को होगा धनलाभ, पढ़ें राशिफल

16 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

16 जनवरी 2021 राशिफल | 16 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ग्रह-नक्षत्र आज शुभ संकेत दे रहे हैं। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। इनकम में इजाफा होगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। घर में मंगल कार्य की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखदाई रहेगा। कोई पुरानी रुकी हुई योजना पूरी हो सकती है। सफलता के कई मार्ग हासिल होंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपके दिमाग में कई योजनाएं आ सकती हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी रचनात्मक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। अधूरे काम निपटा सकते हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों से महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। बड़े अधिकारी आपके विचारों से सहमत होंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य प्रबल रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी व्यस्त भरा रहने वाला है। जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आप अपना कोई भी काम कल पर ना छोड़े। आपको अपने सभी कार्य आज ही पूरे करने चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातको को अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। गाड़ी चलाते समय आप सावधान रहें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। आपको अपनी मेहनत का तुरंत फल नहीं मिल पाएगा। भाग्य के भरोसे ना बैठे। आपको अपनी मेहनत पर विश्वास करना होगा। नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बन सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट में आपको सफलता मिलने की संभावना है। जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ मिलेगा। मानसिक चिंता कम होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी दूर हो सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस करने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहेगा तो कहीं आपको परेशानी भी हो सकती है। आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा अधिक धन खर्च होगा परंतु आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज काफी सतर्क रहना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य कार्य बिगड़ सकता है। बिजनेस के मामले में आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु भविष्य में इसका फायदा जरूर मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू कार्य निपट सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला मत लीजिए। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। आमदनी सामान्य रहेगी। उसी के अनुसार आपको खर्चों पर भी कंट्रोल रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। खानपान में सुधार कीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। व्यापार के मामले में आज का दिन बेहद सुखद रहने वाला है। लाभदायक समझौता मिलने की संभावना है। आप अपने हर काम सोच-समझ कर करेंगे। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आपको लाभ की प्राप्ति भरपूर मात्रा में हो सकती है। निजी जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। बच्चों की तरफ से परेशानी कम होगी।