16 March Rashifal: इन राशि वालों के भौतिक सुख-संसाधनों में होगी वृद्धि, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

16 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

16 मार्च 2021 राशिफल | 16 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। आज आपको कुछ क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म हो सकता है। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करने वाले हैं। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान करेंगी। शेयर मार्केट से जुड़े हुए जातकों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको घाटा होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। अगर आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय ठीक रहेगा। आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बातचीत करने के दौरान शब्दों पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। मानसिक तनाव और परेशानी दूर होगी। आप अपने किसी बचपन के दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नया सीखने को मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। घरेलू कामकाज समय पर पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित शुभ सूचना मिलने की संभावना है। भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च मत कीजिए। आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी नए काम में हाथ डालने से पहले भली-भांति उसको जान लीजिए। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के दिन की शुरुआत अच्छी नजर आ रही है। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। आप अपने सपनों को साकार करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन धर्म-कर्म के कामों में व्यतीत होने वाला है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सुकून भरा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। बच्चों की तरफ से चल रही चिंता दूर हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप पराक्रम से भरपूर रहेंगे। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रभावशाली जातको से मिलना-जुलना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। कहीं से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जरूरी कामों में बड़े अधिकारियों की सहायता मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण मामले में आप फैसला लेने में सक्षम होंगे। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपका मन शांत रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसके इलाज में अधिक धन खर्च होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। बेरोजगार जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पुराने मित्र से फोन पर बातचीत करके आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी जरूरी काम में अधिक धन खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका मुनाफा बढ़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।