16 मार्च 2023 राशिफल: आज इन 4 राशियों का दिन रहेगा बेहद शुभ, मेहनत से मिलेगा नौकरी-पैसा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आपके काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। करियर में तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। शादीशुदा जिंदगी में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर में खुशहाली का माहौल बनेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। यदि आप काफी समय से इंटरव्यू दे रहे हैं परंतु अभी तक नौकरी नहीं मिली है, तो आज आपको जॉब का अच्छा अवसर मिल सकता है। आपके कुछ ऐसी लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार साबित होंगे। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपके रिश्ते में मधुरता बरकरार रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसानों का कृषि कार्य अच्छा चलेगा। आसपास के लोगों से कुछ नई बात सीखने को मिल सकती है। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। सामाजिक काम का हिस्सा बन सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। जरूरी कामों में थोड़े व्यस्त रहेंगे। आपकी इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको अपने घरेलू काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। साथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, रिश्ते में और मजबूती आएगी। साथ में घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। शाम को परिवारवालों के साथ मस्ती में समय व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। सहयोगीयों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। मैनेजर पोस्ट के व्यक्तियों के लिए दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। आप किसी उच्च अधिकारी से मिलेंगे, जिनसे मिलकर अपनी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन जोश से भरपूर रहेगा। कार्य क्षेत्र में लोगों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आपकी अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। आपकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहने वाली है। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस राशि की महिलाएं जो नौकरी करती हैं, उनके लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। निवेश से फायदा होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की इनकम अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी हुई समस्याओं के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सिलाई का काम करने वालों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आपके बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे। बिजनेस शुरू करने से पहले बड़े भाई से सलाह जरूर ले लीजिए। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप अपने किसी मित्र की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग कार के शौकीन हैं, वह आज मार्केट में लांच नई कार खरीद सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे।