16 May Rashifal: आज इन 5 राशियों पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा, मिलेगा धन, बढ़ेगा मान-सम्मान

16 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

16 मई 2021 राशिफल | 16 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कुछ जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन आरामदायक व्यतीत होगा। परिवार वालों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ना लें। व्यापार ठीक चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कुछ महत्वपूर्ण लाभ मिलने के योग हैं। आप किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा मत दीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यालय में आपके कामकाज की तारीफ होगी। नए व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। अचानक काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके सामने कुछ चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है क्योंकि पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए हासिल हो सकते हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धन में वृद्धि होने के योग हैं। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद ले सकते हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। रिश्तो में चल रहा तनाव खत्म होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस का अवसर मिल सकता है। बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। विदेश में काम कर रहे जातकों को बहुत लाभ मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ अपने ही आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए आप किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपनी चतुराई से कुछ रुके हुए कार्य निपटा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के सामने कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते अधूरे रह सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। वित्तीय मामलों में आप लापरवाही ना करें। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन के रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप कुछ हासिल करने की चाहत रख सकते हैं परंतु आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। किसी मामले को लेकर आप थोड़े भावुक हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के जीवन में आज कई फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आपको अपने छिपे हुए दुश्मनों से सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है। कुछ रुके हुए कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी का हर संभव सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम के रिश्तो में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के मन में धार्मिक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिल सकती है।