16 सितंबर 2022 राशिफल: आज 4 राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, नौकरी में तरक्की के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन पहले से बेहतर रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यापार कर रहे व्यक्ति आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण आज खूब धन कमाएंगे। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनके जूनियर आज उनके कामों को अटकाने का प्रयास कर सकते हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अधूरे काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाले हैं। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब होने की संभावना बनी हुई है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कारोबार कर रहे व्यक्तियों की गति धीमी तो रहेगी, लेकिन वह उसे तेज करने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। आपको आज पूंजी का निवेश सोच विचार करने के बाद ही करना चाहिए। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने का विचार बना रहे हैं, तो उससे पहले पूरी तरह से जांच पड़ताल जरूर करें उसके बाद ही फैसला लीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। विरोधी आज आपके कामों में बाधाएं उत्पन्न करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आपका कोई मामला यदि कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आज आपको भागदौड़ करनी होगी उसके बाद ही सफलता मिलती नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। आपका ध्यान इधर-उधर के कामों में ज्यादा रहेगा, जिसे आप पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलती नजर आ रही है। घर परिवार की जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में मन प्रसन्न रहेगा और आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे कुछ समस्याओं पर बातचीत होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विदेशी कंपनियों में कार्यरत व्यक्तियों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। आप अपने पुराने समय से रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आज आप अपनी प्रतिभा दिखा कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें कोई अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को भी अच्छी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आज आपको किसी नए निवेश में हाथ डालना बेहतर रहेगा, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप काफी ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। नौकरी-व्यापार में आपको दोगुना लाभ होने की उम्मीद नजर आ रही है। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं बिना बाधा के पूरी होंगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें आज कहीं बाहर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें सफलता जरुर प्राप्त होगी। आज आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। भाई बहनों के बीच कुछ मतभेद चल रहा था, तो वह खत्म हो जाएगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, वह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा, क्योंकि उनकी अधिकारियों की कृपा उनके ऊपर बनी रहेगी। आज किसी महत्वपूर्ण काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी बन सकता है। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नया वाहन खरीदने का सोच विचार कर सकते हैं।