फिल्म एतराज के 16 साल बाद प्रियंका ने खोला राज, बोलीं- मेरा किरदार सबसे बोल्ड था, उस वक्त मैं..

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। इन्होंने अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमें नेशनल अवॉर्ड्स और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शामिल हैं। मिस इंडिया वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पहली बार अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हमराज़ के लिए अप्रोच किया गया था परंतु किसी वजह से प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड फिल्म करियर में इन्होंने कई किरदार निभाया।

प्रियंका चोपड़ा ने लीड अभिनेत्री से लेकर विलेन तक का किरदार निभाया है। हर किरदार से इन्होंने फैंस के मन पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। आप सभी लोगों को फिल्म “एतराज” तो याद ही होगी। जी हां, इस फिल्म के अंदर प्रियंका चोपड़ा ने एक नकारात्मक भूमिका निभाई है। इस फिल्म में प्रियंका अपने इम्प्लोयी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाती है। यह फिल्म हिट रही और प्रियंका को उन्हें किरदार लिए काफी तारीफ भी मिली थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। एतराज को रिलीज़ हुए 16 साल पूरे हो चुके हैं। 16 साल पूरे होने पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इससे जुड़ा हुआ एक राज खोला है। उन्होंने बताया है कि फिल्म एतराज में सोनिया का किरदार उनके जीवन में सबसे मुश्किल किरदारों में से एक रहा।

एतराज की रिलीज के 16 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज

 

आपको बता दें कि फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म “एतराज” के 16 साल पूरे होने के बाद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म एतराज से प्रियंका चोपड़ा के किरदार की कुछ क्लिप्स हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस किरदार के बारे में बात करते हुए कह रही हैं कि उन्होंने उनके लिए खुद को किस तरह मनाया। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि “2004, एक एक्टर के तौर पर एक साल, मैंने अब्बास-मस्तान की थ्रिलर फिल्म एतराज में सोनिया रॉय का किरदार निभाया था। प्रियंका ने लिखा है कि यह मेरे द्वारा निभाए गए किरदारों में सबसे बोल्ड था, जो एक बड़ा रिस्क भी था क्योंकि मैं उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में नई थी। मैं यह बताना चाहूंगी कि मैं बुरी तरह डरी हुई थी, लेकिन मेरे अंदर का आर्टिस्ट्स रो रहा था कि मैं कुछ दिलचस्प करूं, और सोनिया वही किरदार थी। चालाक, शिकारी, उलझी हुई और खुद के बारे में सोचने वाली, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इमोशनल।”

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा है कि “मैं हमेशा डायनमिक डुओ अब्बास-मस्तान की आभारी रहूंगी। मेरे जैसे न्यूकमर पर इस तरह के रोल को लेकर भरोसा करने के लिए ही नहीं बल्कि मेरे अंदाज के टैलेंट को समझने और मुझे ऐसा किरदार निभाने के लिए प्रेरित करने को, जिस पर आज मुझे गर्व है। 16 साल बाद मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो एतराज मेरे लिए एक गेम चेंजर थी, जिसे मुझे हर किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाना सिखाया।