17 April Rashifal: आज इन राशियों को धन लाभ मिलने के हैं संकेत, वहीं ये जातक इन मामलों से रहें दूर

17 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 अप्रैल 2021 राशिफल | 17 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी खास काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहने वाला है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। आप अपनी नई जिम्मेदारियों पर थोड़ा फोकस करें, आप उसे पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं। संतान से संबंधित सभी चिंता दूर होगी। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। आज आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन खास रहेगा। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। रुके हुए काम प्रगति पर आएंगे। नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। व्यापार में लाभदायक समझौते होने के योग हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। जरूरी कामों पर आपको अधिक ध्यान देना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार वालों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज सफलता के नए अवसर हाथ लगेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप अपने पराक्रम के बलबूते कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रिय के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा उदास रहेगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को धनलाभ मिलने की संभावना है। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए-नए जातको से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। कई योजनाओं में आपको बेहतर फायदे मिलने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-परिवार की चिंता दूर होगी। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना नजर आ रही है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप कोई नया कदम उठा सकते हैं। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ संबंध स्थापित होंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। बिजनेस में अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छा लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अनजान व्यक्तियों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। अचानक फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।